IAS Kya hota hai | आईएएस कैसे बने | आईएएस की सैलरी | IAS FULL FORMIAS Kya hota hai | आईएएस कैसे बने | आईएएस की सैलरी | IAS FULL FORM

IAS Kya hota hai :

IAS Kya hota hai – किसी भी लोकतांत्रिक देश में कार्यपालिका की असली शक्ति प्रशासन में होती है,

क्योंकि सरकार और जनप्रतिनिधि बदलते रहते हैं लेकिन सरकारी कर्मचारी और अधिकारी वही रहते हैं

इसलिए सरकार की असली शक्ति इन्हीं के अंतर्गत होती है।

भारत में कार्यपालिका को सुचारू रूप से चलाने के लिए “सिविल सेवाओं” का गठन किया गया है

केंद्र और राज्य दोनों ही स्तर पर “सिविल सेवाओं” की भर्ती की जाती है

आईएएस कैसे बने :

केंद्र सरकार के लिए “संघ लोक सेवा आयोग” / UPSC यह कार्य करता है। UPSC केंद्र सरकार की सभी A ग्रेड सेवाओं के लिए “सिविल सेवा परीक्षा” का आयोजन कराता है।

भारत में तीन सरकारी सेवाओं को “अखिल भारतीय लोक सेवा” का दर्जा दिया गया है,
आईएएस, आईपीएस, आई एफ एस इन तीनों सेवाओं के अधिकारी को पूरे भारत में कहीं भी नियुक्त किया जा सकता है

इन के वेतन, भत्ते, सुख सुविधाएं सभी राज्यों में एक समान रहती है। तीनों सेवाओं में “आईएएस” को सर्वोच्च माना जाता है

अगर आप सिविल सेवाओं में रुचि रखते है और एक गंभीर छात्र है तो इस पोस्ट को पूरा अवश्य पढ़ें केवल 2 मिनट का समय लगेगा।

IAS FULL FORM :

( आईएएस ) IAS की फुल फॉर्म ‘Indian administration service‘ हिंदी में इसे “भारतीय प्रशासनिक सेवा” कहा जाता है।

IAS kya hota hai :

आईएएस भारत सरकार की A ग्रेड श्रेणी का सर्वोच्च अधिकारी होता है,

IAS भारत सरकार का नौकरशाह है और जितनी भी सिविल सेवा की नौकरी है उनमें आईएएस का उच्च स्थान है।

आईएएस अधिकारी एक जिले के एसडीएम से लेकर भारत सरकार के मुख्य सचिव / कैबिनेट सचिव तक के पद पर नियुक्त किया जा सकता है

यह भी पढ़े – लड़कियों की पांच विशेषताएं | Ladkiyo ki khasiyat | girl’s fact in hindi

आईएएस अधिकारी क्या कार्य करता है :

IAS अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था का मुख्य अधिकारी होता है वह कहीं भी किसी भी पद पर नियुक्त किया जाता है तो वह “राज्य सरकार के कर्मचारियों से ऊपर ही होता है”

आईएएस अधिकारी का मुख्य कार्य “सरकार के नियम कानूनों का पालन कराना”

और कानून व्यवस्था को बनाए रखना, योजनाओं का क्रियान्वयन करना

और जरूरत पड़ने पर सरकार को समस्याओं का समाधान भी उपलब्ध कराना होता है।

IAS kaise bane : आईएएस कैसे बने :

आईएएस बनने के लिए आपको UPSC की CSE (सिविल सेवा परीक्षा) पास करनी होती है

सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन साल में एक बार किया जाता है

सिविल सेवा परीक्षा में IAS, IPS, IFS के अलावा केंद्र की सभी A ग्रेड की सेवाओं के लिए अधिकारियों की भर्ती की जाती है।

UPSC CIVIL SERVICE EXAM In hindi :

सिविल सेवाओं के लिए यूपीएससी तीन स्तरीय परीक्षा लेता है प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू

Pre exam प्रारंभिक परीक्षा – सिविल सेवा की प्रारंभिक में 2 exam होते हैं।
पहला सामान्य ज्ञान (200 अंक) और दूसरा तर्कक्षमता / तर्कशक्ति (200 अंक) पर आधारित होता है।

इनमे से दूसरे पेपर को केवल पास (33%) करना होता है,

पहले सामान्य ज्ञान के पेपर के अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट लगाई जाती है।

मुख्य परीक्षा (Main exam) – मेरिट के आधार पर जो छात्र पास होते हैं उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर प्राप्त होता है।

मुख्य परीक्षा में कुल 9 exam होते है, मुख्य परीक्षा में सबसे पहले एक मातृभाषा और दूसरा इंग्लिश का exam होता है

जिनको 33 प्रतिशत अंकों के साथ पास करना होता है।

इनके अलावा एक निबंध 4 सामान्य ज्ञान के पेपर होते हैं और 2 पेपर आपकी पसंद के किसी विषय के होते है।

प्रत्येक पेपर (exam) 250 अंको का होता है। कुल मिलाकर 1750 अंको का मुख्य परीक्षा होती है।

मुख्य परीक्षा के exam के अंकों के आधार पर मेरिट लगती है, भर्ती के 3 गुना उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।

Interview (साक्षात्कार) – इंटरव्यू 275 अंकों का होता है जिसका कोई निर्धारित सिलेबस नहीं है

इंटरव्यू लेने वाले बोर्ड मेंबर्स व्यक्ति से उसके जीवन के बारे में और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य के बारे में उसके नजरिए को देखते हैं।

IAS Kya hota hai :

मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंको को जोड़कर एक आखिरी मेरिट लिस्ट लगती है

जिसमे परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के नाम होते है।

MARKS के आधार पर उम्मीदवारों को आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस, आईएस, आदि सेवा मिलती है।
सबसे ज्यादा अच्छे अंक वालों को IAS के लिए चुना जाता है।

IAS salary : आईएएस सैलरी :

एक आईएएस अधिकारी के वेतन 51600 रुपए से शुरू होती है और 250000 रुपए तक हो सकती है,

इसके अलावा महंगाई भत्ता, सरकारी बंगला, सरकारी गाड़ी, सरकारी ड्राइवर, सरकारी सुरक्षा कर्मी, सफाई कर्मी, रसोईया, धोबी, तमाम तरह की सुविधाएं भी आईएएस अधिकारी को मिलती है।

IAS अधिकारी की सबसे अधिक सैलरी तब होती है जब वह कैबिनेट सचिव / प्रमुख सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर होता है।

यह भी पढ़े – बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक कैसे लाए | Board exam top kaise kare | Board Exams

IAS syllabus :

UPSC जब notification जारी करता है तब स्पष्ट रूप से यह बताया जाता है कि परीक्षा में क्या पाठ्यक्रम पूछा जायेगा।

प्रत्येक पेपर के लिए विस्तार से बताया जाता है। UPSC CSE Notification link – https://www.upsc.gov.in/

IAS ki tayari kaise kare :

इसके लिए सबसे जरूरी है की आप पहले syllabus को पढ़े और पिछले 10 सालों के प्रश्न पत्रों को अवश्य हल करें।

शुरुवात में आप शायद एक भी प्रश्न हल न कर पाए क्योंकि आपने अभी तक कोई किताब नहीं पढ़ी है।

लेकिन प्रश्न पत्र हल करने के दौरान आप यह जान जायेंगे की UPSC पेपर में किस प्रकार के प्रश्न पूछता है ?

और आपको किताब में क्या पढ़ना है ?

UPSC old questions papers Book link – https://amzn.to/34Ra3zs

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी आप घर से भी शुरू कर सकते है और कोचिंग से भी कर सकते है।

सबसे पहले आपको अपना बेसिक शिक्षा को मजबूत करना होगा,

बेसिक शिक्षा की तैयारी के लिए भारत सरकार की Ncert 6 से 12 तक को best माना जाता है।

Ncert से बेसिक समझने के बाद आप प्रत्येक विषय की मुख्य किताबों को पढ़े।

अगर आपके लिए कोचिंग संस्थान में एडमिशन लेना आसान है तो आप कोचिंग संस्थान की साहयता ले सकते है

जिससे आपको अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा।

IAS Kya hota hai

यह भी पढ़े – बोर्ड परीक्षा में कॉपी कैसे लिखे | Board exam mai Copy Kaise likhe

PLS SUBSCRIBE VARIOUS DETAILS

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

As you found this post useful...

Follow us on social media!

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?