अखंड भारत क्या है | अखंड भारत के बारे में पूरी जानकारी | 14 AUGUSTअखंड भारत क्या है | अखंड भारत के बारे में पूरी जानकारी | 14 AUGUST

अखंड भारत :

अखंड भारत क्या है – अखंड भारत उस प्राचीन भारत को कहा जाता है जिस पर हिंदुओ के पूर्वजों ने राज किया था ,

वह सारा क्षेत्रफल पहले संस्कृति, भाषा , धर्म , वेश भूषा के नजरिए से भारत से बहुत मिलता जुलता था।

प्राचीन अखंड भारत में कितने देश है :

भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, तिब्बत, म्यांमार, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका आदि देश अखंड भारत में शामिल है।

अखंड भारत का क्षेत्रफल कितना है :

RSS और उसके सहयोगी संगठनों की माने तो 1857 से पहले अखंड भारत का क्षेत्रफल 83 लाख वर्ग किलोमीटर था
वर्तमान भारत का क्षेत्रफल 33 लाख वर्ग किलोमीटर है और पड़ोसी 9 देशों का क्षेत्रफल 50 लाख वर्ग किलोमीटर के आसपास है।

अखंड भारत दिवस क्यों मनाया जाता है :

अखंड भारत दिवस को RSS और उसके जैसे बाकी राष्ट्रवादी संगठन 14 अगस्त को मनाते है,

भारत के आखिरी बार टूटने के दुःख में मनाया जाता है, जिसमे ये याद किया जाता है की भारत को कैसे अंग्रेजो ने तोड़ कर अलग कर दिया।

इसको मानने का मुख्य उद्देश्य यह भी है की भारत के अब और टुकड़े न हो

और जो टुकड़े भारत के भारत से अलग हुए है, भविष्य में भारत को शक्तिशाली बनाकर इन टुकड़ों को भारत में वापिस मिलाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़े >>> RSS JOIN KRNE PAR KITNE PAISE DETA HAI ? Rss kitni salary deta hai

अखंड भारत के देशों से भारत का संबंध :

अखंड भारत का भारत के देशों के साथ कैसे संबंध रहा है इस पर हम चर्चा करते हैं

हम धार्मिक और इतिहास दोनों के कारणों को देखने का प्रयास करेंगे

श्री लंका भारत से कैसे अलग हुआ :

इसके साथ तो धार्मिक संबंध और ऐतिहासिक संबंध दोनों रहे हैं
रामायण के काल में रावण की लंका यहीं पर थी और भगवान श्रीराम ने उसे जीत लिया था।

इसके बाद इतिहास में भी “एलारा” नामक एक चोल राजा ने श्रीलंका को जीत लिया था और 50 वर्ष तक शासन भी किया था

श्री लंका भारत के कई राजाओं के साम्राज्य का हिस्सा रहा है, यहां की संस्कृति भी दक्षिण भारत से बहुत मिलती जुलती है।

भूटान भारत से कैसे अलग हुआ :

इतिहास में तो भूटान कोई देश नहीं था यह बस एक सामान्य राज्य था

जो भारत से सांस्कृतिक और धार्मिक , भौगोलिक रूप से जुड़ा हुआ रहा था।

जब अंग्रेजों ने भारत पर राज किया तो उन्होंने भूटान पर भी राज करना चाहा, उन्होंने वहा के राजा को युद्ध में हरा दिया

और 2 साल तक अंग्रेजी टुकड़ी वहा रही बाद में एक संधि हुई और भूटान को आंतरिक आजादी दे दी गई

इसी संधि के तहत भूटान को एक देश का दर्जा प्राप्त हुआ

लेकिन इसकी विदेश नीति अंग्रेजो के द्वारा तय होती थी इसी भूमिका को बाद में भारत ने निभाया 2008 तक।

नेपाल भारत से कैसे अलग हुआ :

माता सीता का जन्म नेपाल में ही हुआ था, रामायण काल के हिसाब से नेपाल भारत का ही हिस्सा था,

ऐतिहासिक संबंध में देखे तो सम्राट अशोक ने भी नेपाल पर राज किया था

क्योंकि सम्राट अशोक के शिलालेख नेपाल में पाए गए हैं।

नेपाल पहले एक सामान्य राज्य था कोई देश नहीं था और भारत से पूरी तरह से जुड़ा हुआ था,

आज भी भारत और नेपाल के लोग एक दूसरे के यहां बिना रोक टोक आ जा सकते है।
बाद में नेपाल के राजा ने नेपाल को भारत से अलग कर लिया,

अंग्रेजो ने भारत को उसकी प्राकृतिक सीमा तक फैलाने की कोशिश में नेपाल के राजा से युद्ध किया

और उसे पराजित करके अपनी टुकड़ी भी वहा तैनात कर दी।

सिक्किम , गढ़वाल, कुमायु जैसे जिलों को भारत में मिला लिया गया।

बाद में अंग्रेजो ने नेपाल को अलग देश का दर्जा दे दिया 1902 के आसपास।

अखंड भारत क्या है

अफगानिस्तान भारत से कैसे अलग हुआ :

यहां को पूरी आबादी पहले हिंदू हुआ करती थी बाद में बौद्ध धर्म के विस्तार में यहां के लोगो ने बौद्ध धर्म को भी अपनाया।

धार्मिक ग्रंथों में देखे तो महाभारत के काल में इसका जिक्र भारत के एक राज्य के रूप में मिलता है,

महाराज धृतराष्ट्र की पत्नी गांधार की राजकुमारी थी इसलिए उन्हें गांधारी भी कहा जाता था, बाद में गांधार का नाम कंधार रख दिया गया।

सम्राट अशोक ने भी अफगानिस्तान के बड़े हिस्से पर राज किया था,

सम्राट अशोक के लिखवाए गए अभिलेख भी यहां पर पाए गए हैं।

बाद में इस्लाम का विस्तार हुआ और अरब देशों से नजदीकी के कारण अफगानिस्तान में जल्दी ही बड़ी आबादी को मुस्लिम बना दिया गया

और फिर हिंदुकुश पर्वत माला से उत्तर का हिस्सा भारत के राजाओं के शासन से लगभग बाहर हो गया।

अखंड भारत क्या है

पाकिस्तान भारत से कैसे अलग हुआ :

भारत के आजाद होने से पहले, हिंदू और मुस्लिम एक देश में नहीं रह सकते इसी सोच के साथ मुस्लिमों के लिए मोहम्मद जिन्ना ने पाकिस्तान की मांग अंग्रेजों से की थी

अंग्रेजों ने इस मांग को मान लिया और 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान नाम का एक नया देश अस्तित्व में आया।

बांग्लादेश भारत से कैसे अलग हुआ :

यह पूर्वी पाकिस्तान हुआ करता था पाकिस्तान को दो हिस्से मिले थे

लेकिन कुछ ही सालों बाद पाकिस्तान की आर्मी के अत्याचारों से तंग होकर

पूर्वी पाकिस्तान के लोगों ने अपने दिए अलग देश की मांग कर दी।

इसी मांग के संघर्ष और भारत की सहायता से 1972 में बांग्लादेश एक नया देश बना।

यह भी पढ़े >>> RSS kya hai full detail | RSS join kaise kare | RSS full form

तिब्बत भारत से कैसे अलग हुआ :

तिब्बत सीधे तौर पर तो किसी भारतीय राजा के राज्य में रहा हो ऐसी जानकारी नही है,

TIBBAT में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगो की संख्या ज्यादा है और भारत की संस्कृति और तिब्बत की संस्कृति काफी मिलती-जुलती है

जब भारत पर अंग्रेजों का राज था तब तिब्बत को अंग्रेजों ने एक अलग राज्य के रूप में देखा

बाद में 1952 में चीन ने तिब्बत पर कब्जा कर लिया,

वहा की सरकार को भागकर भारत में शरण लेनी पड़ी। तिब्बत के धर्म गुरु दलाई लामा आज भी भारत में ही रहते है।

म्यांमार (वर्मा) भारत से कैसे अलग हुआ :

वर्मा भारत की आजादी से पहले एक देश तो नही था,

इसके के बारे में इतिहास में ऐसा नहीं लिखा है कि म्यांमार भारत के किसी राजा के राज्य का हिस्सा था,

लेकिन भारत के धार्मिक ग्रंथों और भारतीय संस्कृति का इससे मेल के आधार पर इसे भारत का हिस्सा बताया जाता है।

भारत पर अंग्रेजों के राज के दौरान अंग्रेजों ने वर्मा पर तीन बार हमला किया,

1822 में वर्मा ने असम को जीत लिया उसके बाद अंग्रेजों ने 1824 में वर्मा के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया और वर्मा को जीत लिया संधि के बाद वापस आजाद कर दिया

1852 में दूसरे वर्मा युद्ध हुआ और ब्रिटिश भारत जीत गया।
1885 को तीसरा वर्मा में ब्रिटिश भारत युद्ध हुआ और वर्मा के राजा के आत्मसमर्पण के बाद वर्मा को भारत में मिला लिया गया।

बाद में वर्मा में आजादी की जोरदार मांग उठने लगी और

वर्मा के क्रांतिकारियों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ आजादी की लड़ाई में हाथ मिला लिया,

इससे भयभीत होकर अंग्रेजों ने 1935 में वर्मा को भारत से अलग कर दिया।

अखंड भारत क्या है :

नोट : हिंदुओं के धार्मिक ग्रंथ भागवत पुराण में भी इन देशों के क्षेत्रफल का जिक्र किया गया है

उसमें बताया गया है कि कैसे एक राजा ने पृथ्वी को 7 भागों में विभाजित किया

और फिर हिमालय और अखंड भारत के 9 देश इनके साथ ही कंबोडिया, वियतनाम, थाईलैंड आदि इन सभी देशों को अपने बेटों में बांट दिया।

यह भी पढ़े >>> क्या हुआ जब सरस्वती जी पर ब्रह्मा ने बुरी नजर डाली

PLS SUBSCRIBE VARIOUS DETAILS

JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL https://t.me/variousdetails

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

As you found this post useful...

Follow us on social media!

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?