आखेटक खाद्य संग्राहक अध्याय 2 | Class 6 history chapter 2आखेटक खाद्य संग्राहक अध्याय 2 | Class 6 history chapter 2

आखेटक खाद्य संग्रह प्रश्न उत्तर :

आखेटक खाद्य संग्राहक

आओ याद करें —

प्रश्न 1. इन वाक्यों को पूरा करो।

(के ) – आखेटक खाद्य संग्रह गुफाओ मे क्यों रहते थे ?

उत्तर – लोग गुफाओ मे इसलिए रहते थे, क्योंकि यहाँ उन्हें बारिश, धूप, तूफान, हवाओं से राहत मिलती थी।

( ख) – घास वाले मैदानों का विकास कितने साल पहले हुआ ?

उत्तर – घास वाले मैदानों का विकास लगभग 12000 साल पहले हुआ

प्रश्न 2 – खेती करने वाले लोग एक ही स्थान पर लंबे समय तक क्यों रहते है

उत्तर- खेती करने के दौरान आप देखोगे फसल, पेड़, पौधे को बीज बोने, फसल पकने, पौधे की सिचांई करने, खरपतवार हटाने, जानवरो से उसकी सुरक्षा करने व भंडारण करने जैसे कई कार्य होते है

जिनके लिए इनमें कुछ दिन, महीने व साल भी लग सकता है इसलिए खेती करने वाले एक ही स्थान पर लंबे समय तक रहते है।

प्रश्न 3 – पुरातत्त्वविद ऐसा क्यों मानते है कि मेहरगढ़ के लोग पहले केवल शिकारी थे और बाद में उनके लिए पशुपालन ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया ?  

उत्तर – मेहरगढ़ संभवत: वह स्थान है, जहाँ के स्त्री-पुरुषों ने, इस इलाके मे सबसे पहले जौ, गेहूँ उगाना और भेड़ – बकरी पालन सीखा।

यहाँ विभिन्न प्रकार के जानवरों की हड्डियाँ मिली इनमें हिरण, भेड़, बकरी, तथा सुअर जैसे जानवरों की हड्डियां है।

यह भी पढ़ें – अतीत के बारे में कैसे जाने | क्या, कब, कहां और कैसे प्रश्न उत्तर कक्षा 6

आखेटक खाद्य संग्राहक :

आओ चर्चा करें ।

प्रश्न 4 – आखेटक -खाद्य संग्राहक एक स्थान से दूसरे स्थान पर क्यों घूमते रहते थे?

उनकी यात्रा और आज की हमारी यात्रा के कारणों मे क्या समानताएँ या क्या भिन्नताएँ है?

उत्तर – आखेटक खाद्य संग्राहक समुदाय के एक जगह से दूसरी जगह पर घूमते रहने के कई कारण थे।

पहला कारण यह है कि अगर वे एक ही जगह पर ज्यादा दिनों तक रहते तो आस-पास के पौधे, फलों और जानवरों को खाकर समाप्त कर देते थे, इसलिए और भोजन की तलाश मे इन्हें दूसरी जगहों पर जाना पड़ता था।

दूसरा कारण यह है कि जानवर अपने शिकार, चारा आदि के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाया करते है

इन जानवरों का शिकार करने वाले लोग भी इनके पीछे-पीछे जाया करते होगें।

तीसरा कारण यह है कि पेड़ो पौधों मे फल-फूल अलग अलग मौसम में आते है, इसलिए लोग उनकी तलाश मे उपयुक्त मौसम के अनुसार अन्य इलाकों मे घूमते होगें।

चौथा कारण पानी है, कुछ नदियो- झीलो, झरनों का पानी कभी नहीं सूखता कुछ का सूख जाता है,

सूखने वाली नदियों, झीलों के किनारे रहने वाले लोगो को पानी की तलाश में इधर-उधर जाना पडता होगा।

आज की हमारी यात्राएं एक स्थान से दूसरे स्थान पर भोजन और शिकार के लिए नही , रोजगार और शिक्षा, व्यापार, पर्यटन आदि के लिए होती है।

( History class 6 chapter 2 )

प्रश्न 5 – आखेटक खाद्य संग्राहक आग का उपयोग किन-किन चीजों के लिए करते थे? क्या तुम आज आग का उपयोग इनमें से किसी चीज़ के लिए करोगे !

उत्तर- आखेटक खाद्य संग्राहक आग का इस्तेमाल कई कार्यों के लिए किया होगा,

जैसा कि प्रकाश के लिए, मांस भूनने के लिए और खतरनाक जानवरो को दूर आदि भगाने के लिए।

आज भी हम आग का उपयोग भोजन पकाने, मांस भुनने, प्रकाश, व खतरनाक जानवरो को दूर करने के लिए करते है।

यह भी पढ़ें – Online education essay in hindi | ऑनलाइन शिक्षा पर निबंध 500 शब्दो में

आखेटक खाद्य संग्राहक प्रश्न उत्तर :

प्रश्न 6 – कृषकों-पशुपालकों का जीवन आखेटक खाद्य संग्राहकों के जीवन से कितना भिन्न था, तीन अंतर बताओ।

उत्तर – कृषको- पशुपालको का जीवन आखेटक संग्राहक के जीवन से थोडा भिन्न था,

कृषको और पशुपालको को भोजन के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ता है।

तीन अंतर निम्न है। –

(1) स्थायी जीवन कृषक व पशुपालको के जीवन मे आखेटक संग्राहक जीवन की तुलना मे स्थायीत्व है ।

(2) कृषक व पशुपालको की वजह से ही नए औजार बनाये गए जिनका प्रयोग खेती – जानवरो की रक्षा आदि मे किया जाने लगा।

(3) पशुपालन से मांस के साथ दूध भी प्राप्त होने लगा अखेटक लोगो को केवल मांस ही जानवरों से प्राप्त होता था।

प्रश्न – आखेटक खाद्य संग्राहक किसे कहते है ?

इस उपमहादीप में बीस लाख साल पहले रहा करते थे आज हम इन्हें आखेटक – खाद्य संग्राहक के नाम से जानते है।
आमतौर पर खाने के लिए वे जंगली जानवर का शिकार करते थे, मछलियाँ और चिड़िया पकडते थे, फल – जड़, पौधे अंडे इकट्ठा किया करते थे।

( कुछ महत्वपूर्ण जानकारी )

मध्य पाषाण युग (12000-10000 साल पहले

बसने की प्रक्रिया का आरम्भ लगभग 12000 साल पहले

नवपाषाण युग का आरम्भ 10000 साल पहले

PLS SUBSCRIBE VARIOUS DETAILS

YOUTUBE CHANNEL LINK – https://www.youtube.com/channel/UCViHj7ssYdB_qeiKvyvNDTg

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 3.3 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

As you found this post useful...

Follow us on social media!

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?