भारत का भौतिक स्वरूप प्रश्न उत्तर | Class 9 social science chapter 2भारत का भौतिक स्वरूप प्रश्न उत्तर | Class 9 social science chapter 2

भारत का भौतिक स्वरूप :

1. निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।

प्रश्न – एक स्थलीय भाग जो तीन और से समुंदर से घिरा हो ?

उत्तर – प्रायद्वीप।

प्रश्न – भारत के पूर्वी भाग में म्यांमार की सीमा का निर्धारण करने वाले पर्वतों का संयुक्त नाम ?

उत्तर – पूर्वांचल

प्रश्न – गोवा के दक्षिण में स्थित पश्चिम तटीय पट्टी  ?

उत्तर – कोंकण

प्रश्न – पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर ?

उत्तर – महेंद्रगिरी

भारत का भौतिक स्वरूप प्रश्न उत्तर

2 . निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप मे उत्तर दीजिए-

प्रश्न – भूगर्भीय प्लेटें क्या हैं ?

उत्तर – भूगर्भीय प्लेटे पृथ्वी की ठोस परत के नीचे मौजूद पारंपरिक धाराएं इसकी पपटी या स्थलमंडल को कई बड़े भागों मे बाटती हैं।

इन भागो को टेक्टोनिक या स्थलमंडल प्लेट कहा जाता है। पृथ्वी की ऊपरी पर्पटी सात बडी एवं कुछ छोटी प्लेटों से बनी है।

प्रश्न – आज के कौन से महादीप गोंडवाना लैंड के भाग थे ?

उत्तर – गोंडवाना भूभाग के विशाल क्षेत्र मे भारत, आस्ट्रेलिया, दक्षिण- अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका तथा अंटार्कटिक महाद्वीपों के क्षेत्र शामिल थे।

प्रश्न – भाबर क्या है ?

उत्तर – भारत के उत्तर पूर्वी पहाडी क्षेत्रो मे शिवालिक पर्वतमाला में नदियों द्वारा बहा कर लाये गये पत्थर, बालू और अवसाद के जमावडे को “भाभर’ कहा जाता है।

यह एक पट्टीनुमा 8 से 10 किलोमीटर के क्षेत्र मे फैली हुई एक पट्टी के समान होता है जो खेती के लिए बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं है यहां केवल बड़े-बड़े पेड़ पाये जाते हैं।

यह भी पढ़ें – भारत आकार और स्थिति प्रश्न उत्तर कक्षा 9 | NCERT CLASS 9 Geography

भारत का भौतिक स्वरूप CLASS 9 :

प्रश्न – हिमालय के तीन प्रमुख विभागों के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम मे बताइए।

उत्तर – हिमालय को तीन प्रमुख विभागों मे बाटा गया है जो उत्तर से दक्षिण की और निम्न है-

1) सबसे उत्तरी भाग मे स्थित श्रृंखला को महान या आंतरिक हिमालय या ‘हिमाद्रि’ कहते है।

2) हिमाद्रि के दक्षिण मे स्थित श्रृंखला को हिमाचल या निम्न हिमालय के नाम से जाना जाता है।

3) हिमालय की सबसे बाहरी श्रृंखला को शिवालिक कहा जाता है।

प्रश्न – अरावली और विध्यांचल की पहाड़ियो के बीच कौनसा पठार स्थित है ?

उत्तर – ‘मध्य उच्चभूमि’ पठार जो विध्यांचल और अरावली मे स्थित है। इसे मालवा का पठार भी कहते है।

प्रश्न – भारत के उन द्वीपो के नाम बताइए जो प्रवाल भित्ति के है ?

उत्तर – भारत के लक्षदीप द्वीप समूह प्रवाल भित्ति के है | लक्षद्वीप द्वीप समूह कोरल पॉलीप्स (समुद्री छोटे जानवरों) के कंकालो के जमाव से बनते हैं। लक्षद्वीप द्वीप समूहों में से अधिकांश द्वीप प्रवाल द्वीप है।

NCERT Class 9 social science chapter 2 :

3 . निम्नलिखित मे अंतर स्पष्ट कीजिए –

प्रश्न – अपसारी तथा अभिसारी भूगर्भीय प्लेटें –

उत्तर – जब प्लेटें एक दूसरे से दूर जाती है तो अपसारित का निर्माण करती है और जब प्लेटे एक दूसरे के करीब आती है तो अभिसारी कहलाती है।

प्रश्न – बागर बथा और खादर –

उत्तर – “बागर” उस क्षेत्र को कहते है जहा बाढ़ का पानी नहीं पहुंच पाता है वहा हमेशा पुरानी मिट्टी ही जमा रहती है बांगर मिट्टी। क्षेत्र को जलोढ़ मिट्टी भी कहते है।

खादर उस क्षेत्र को कहते है जो नदियो के आस- पास बसा होता है इस क्षेत्र में लगभग प्रतिवर्ष बाढ़ आती है, इसके कारण यहां की मिट्टी सदैव नवीन रहती है इसे खादर मिट्टी के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न – पूर्वी घाट तथा पश्चिमी घाट –

उत्तर – पूर्वी घाट प्रायद्वीप भारत के पूर्व मे स्थित है

पूर्वी घाट मे बंगाल की खाडी तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह है।

पश्चिमी घाट गुजरात, मुंबई, गोवा से लेकर केरल तक का प्रायद्वीप भारत का पश्चिमी तट है। इस तरफ लक्षद्वीप, दमन, दीव आदि समूह पाये जाते है।

4. प्रश्न – बताइए हिमालय का निर्माण कैसे हुआ था ?

उत्तर – इंडो ऑस्ट्रेलियन प्लेट का पूर्व की ओर खिसकाव होने से उसका टकराव यूरेशियन प्लेट से हुआ

इस टकराव की वजह से दोनो प्लेटो की सीमा पर हिमालय का निर्माण हुआ था।

यह भी पढ़ें – बोर्ड परीक्षा में कॉपी कैसे लिखे | Board exam mai Copy Kaise likhe

Class 9 social science chapter 2 :

प्रश्न 5 – भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग कौन से हैं ?

उत्तर – भारत के मुख्य भू-आकृतिक विभाग निम्न है- हिमालय पर्वत, उत्तरी मैदान, प्रायद्वीपीय पठार, भारतीय- मरुस्थल, तटीय मैदान, द्वीप समूह ।

प्रश्न – हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीप पठार के उच्चावच लक्षणों में अंतर –

उत्तर – हिमालय एक पर्वत श्रृंखला है, हिमालय विश्व की सबसे ऊंची पर्वत श्रेणी हैं।

प्रायद्वीपीय पठार पृथ्वी पर सबसे पुराने भूभागों में से एक से और यह गोडवाना भूमि का हिस्सा था।

प्रायद्वीपीय पठार एक मेज की आकृति वाला स्थल है।

प्रश्न 6 –भारत के उत्तरी मैदान का वर्णन कीजिए।

उत्तर – उत्तरी मैदान तीन प्रमुख नदी प्रणालियों- सिंधु, गंगा एवं ब्रहम्पुत्र तथा इनकी सहायक नदियों से बना है।

यह मैदान जलोद मृदा से बना है।

इसका विस्तार 7 लाख वर्ग कि.मी. के क्षेत्र पर है यह मैदान 2460 कि.मी. लंबा एवं 240 से 320 कि.मी. चौड़ा है।

ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें।

SUBSCRIBE OUR YOUTUBE CHANNEL – https://www.youtube.com/channel/UCViHj7ssYdB_qeiKvyvNDTg

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

As you found this post useful...

Follow us on social media!

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?