भारत आकार और स्थिति प्रश्न उत्तर कक्षा 9 | NCERT CLASS 9 Geographyभारत आकार और स्थिति प्रश्न उत्तर कक्षा 9 | NCERT CLASS 9 Geography

भारत आकार और स्थिति प्रश्न उत्तर – 

1 . निम्नलिखित चार उत्तरों मे से उपयुक्त उत्तर चुनिए :

प्रश्न कर्क रेखा किस राज्य से नही गुजरती है ?

उत्तर उडीसा.

प्रश्न – भारत का सबसे पूर्वी देशान्तर कौन-सा है ?

उत्तर – 97°25′ पू०.

प्रश्न – उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती है ?

उत्तर – नेपाल.

प्रश्न – ग्रीष्मावकाश मे आप यदि कवरत्ती जाना चाहते है तो किस केन्द्र शासित क्षेत्र मे जाएँगे ?

उत्तर – लक्षद्वीप.

प्रश्न – मेरे एक मित्र ऐसे देश के निवासी है जिस देश की सीमा भारत के साथ नही लगती है। आप बताइए वह कौन-सा देश है?

उत्तर– ताजिकिस्तान.

भारत आकार और स्थिति प्रश्न उत्तर

2. निम्न प्रश्नो के उत्तर संछेप मे दीजिए :

प्रश्न – अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी मे स्थित द्वीप समूह के नाम बताइए। दक्षिण में कौन-कौन से द्वीपीय देश हमारे पडोसी है

उत्तर – अरब सागर मे स्थित द्वीप समूह का नाम लक्षद्वीप व सुमह है

बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह का नाम – अंडमान और निकोबार द्वीप समूह है।

दक्षिण मे मालदीव व श्री लंका हमारे पडोसी द्वीपीय देश है।

प्रश्न – उन देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल मे भारत से बडे है?

उत्तर – रूस , संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, चीन, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया

प्रश्न – हमारे उत्तर पश्चिमी और उत्तरी तथा उत्तर पूर्वी पड़ोसी देशों के नाम बताइए।

उत्तर – उत्तर पश्चिमी पडोसी देश : पाकिस्तान, अफगानिस्तान

उत्तरी पड़ोसी देश : चीन (तिब्बत), नेपाल, भूटान.

उत्तर पूर्वी पडोसी देश : म्यांमार, बांग्लादेश.

प्रश्न – भारत मे किन-किन राज्यों से होकर कर्क रेखा गुजरती है। उनका उनके नाम बताइए।

उत्तर- गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा , मिजोरम ।

Bharat aakaar aur sthithi question and answers 

3. सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग मे गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा २ घंटे पहले क्यो होता है, जबकि दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती है ? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर – गुजरात का पश्चिमी भाग 68°7 देशांतर पर स्थित हैं और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग 97°25 देशांतर पर स्थित है इन दोनों के बीच मे लगभग 30° देशांतर की दूरी है।

सूर्य को एक देशांतर की दूरी तय करने में 4 मिनट का समय लगता है 30 देशांतर की दूरी तय करने में सूर्य को 120 मिनट यानी लगभग 2 घंटे लगते है।

क्योंकि सूर्य पूर्व से उदय होता है इसलिए पहले अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भागो में देखा जाता है और 2 घंटे बाद गुजरात में दिखता है।

दोनो राज्यों में घड़ी एक समय इसलिए दिखाती है क्योंकि भारत में सभी राज्यों का समय 82°30′ पूर्व देशांतर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर माना गया है जोकि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से होकर गुजरती है।

भारत आकार और स्थिति प्रश्न उत्तर

4. हिंद महासागर मे भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है ?

उत्तर – हिंद महासागर जो कि पश्चिम में यूरोपीय देशो और पूर्वी एशियाई देशों को मिलाता है

हिंद महासागर की वजह से भारत पश्चिम एशिया, अफ्रीका और यूरोप के देशों के साथ साथ पूर्वी एशिया के देशो से भी पूर्वी तट के माध्यम से निकटतम संबंध बनाए हुए है।

सैकड़ों वर्षों से हिंद महासागर भारत के इन सभी देशों के साथ व्यापार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है।

हिंद महासागर मे किसी भी देश की तटीय सीमा भारत जैसी नही है। इसलिए इस महासागर का नाम भारत के नाम पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें – बोर्ड परीक्षा में कॉपी कैसे लिखे | Board exam mai Copy Kaise likhe

भारत आकार और स्थिति प्रश्न उत्तर

5 . मानचित्र कौशल —->>>

प्रश्न – भारतीय अरब सागर और बंगाल की खाडी मे स्थित द्वीप समूह ?

उत्तर – लक्षद्वीप व अंडमान निकोबार.

प्रश्न – भारतीय उपमहादीप किन देशों से मिलकर बनता है ?

उत्तर – भारत, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, बाग्लादेश, पाकिस्तान, मालदीव

प्रश्न – कर्क रेखा कौन-कौन से राज्यों से होकर गुजरती है ?

उत्तर – गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम

प्रश्न – भारतीय मुख्य भूभाग का दक्षिणी शीष बिंदु ?

उत्तर – कन्याकुमारी (तमिलनाडु)

प्रश्न – भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश ?

उत्तर – 37°6′ अक्षांश

प्रश्न – अंशो मे भारत के मुख्य भूभाग का दक्षिणी अक्षांश ?

उत्तर – 8°4′

प्रश्न – भारत का सबसे पूर्वी और पश्चिमी देशांतर ?

उत्तर – सबसे पूर्वी 97°25′ सबसे पश्चिमी 68°7′ देशांतर है।

प्रश्न – सबसे लम्बी तट रेखा वाला राज्य. ?

उत्तर – गुजरात.

प्रश्न – भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि. ?

उत्तर – पाक जल संधि.

प्रश्न – भारत के केंद्र शासित क्षेत्र ?

उत्तर – निम्न है – अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, चण्डीगढ़ , दादर तथा नगर हवेली और दमन व दीव, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, लक्षदीप, दिल्ली, पुडुचेरी ।

PLS SUBSCRIBE VARIOUS DETAILS

SUBSCRIBE US ON YOUTUBE – https://www.youtube.com/channel/UCViHj7ssYdB_qeiKvyvNDTg

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

As you found this post useful...

Follow us on social media!

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?