भारत में तोपों का पहली बार इस्तेमाल कब हुआभारत में तोपों का पहली बार इस्तेमाल कब हुआ pic source google

भारत में तोपों का पहली बार इस्तेमाल कब हुआ

भारत में तोपों का पहली बार इस्तेमाल कब हुआ इसके बारे में अधिकतर लोग गलत जानते हैं

कि बाबर के द्वारा भारत में पानीपत के युद्ध (1526) में पहली बार तोपों का इस्तेमाल किया गया

लेकिन सच यह नहीं है संपूर्ण भारतीय इतिहास की बात करें तो

क्षिण भारत के दो साम्राज्य विजयनगर और बहमनी साम्राज्य के बीच हुए एक युद्ध में तोपों के पहली बार इस्तेमाल होने की बात सुनाई पड़ती है।

यह युद्ध कब और क्यों हुआ था यह भी इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है आइए हम इस पर बात करते हैं

VIDEO LINK – https://youtu.be/vlxh70-NuKA

 

विजयनगर साम्राज्य की स्थापना :

विजयनगर साम्राज्य की स्थापना हरिहर और बुक्का नाम के दो भाइयों ने 1336 में की थी |

यह दक्षिण भारत का एक मजबूत साम्राज्य बनकर उभरा 

इसके उत्तर में इसका शक्तिशाली शत्रु बहमनी साम्राज्य था

जिसकी स्थापना 1347 में एक अफगान अलाउद्दीन हसन गंगू ने की थी।

भारत में तोपों का पहली बार इस्तेमाल

युद्ध का कारण क्या था ?

तुंग भद्रा – दोआब, मराठवाड़ा, कृष्णा गोदावरी के बीच कि जमीन को लेकर दोनों राज्य लड़ते रहते थे।

युद्ध की शुरुआत :

1367 में बुक्का प्रथम ने विवादित तुंगभद्रा दोआब मैं मुद्धकल किले पर हमला किया

उसने एक आदमी को छोड़कर पूरी छावनी के सैनिक और लोगों को मौत के घाट उतार दिया यह एक बर्बरता थी 

जब यह खबर बहमनी साम्राज्य के सुल्तान हसन गंगू को पता चली तो वह क्रोध में आग बबूला हो गया

उसने विजयनगर से बदला लेने की ठानी

उसने कसम खाई की जब तक वह 1 लाख हिंदुओं को मौत के घाट नहीं उतार देता तब तक अपनी तलवार को वापस मयान मे नहीं रखेगा’।

ये भी पढ़े – भारत के 10 सबसे छोटे राज्यो के नाम। Name of 10 smallest states in india.

 

तोपो कि वजह से मिली जीत :

बहमनी साम्राज्य के सुल्तान ने जोरदार बारिश और विजयनगर की सेना के प्रतिरोध के बावजूद तुंगभद्रा दोआब को पार किया

यह पहली बार था जब बहमानी साम्राज्य का कोई सुल्तान विजय नगर की जमीन पर आया था

विजय नगर का राजा युद्ध में हारा और जंगलों में भाग गया इसी युद्ध में हमें पहली बार तोपों के इस्तेमाल की बात सुनाई पड़ती है

बहमनी साम्राज्य के सुल्तान की जीत का श्रेय उसके बेहतर तोपों को दिया जाता है।

यह युद्ध कई महीनों तक चला लेकिन विजयनगर के राजा को पकड़ा नहीं जा सका

और इस दौरान आम जनता स्त्री पुरुष सभी की हत्याएं होती रही बाद में दोनों राज्यों ने संधि कर ली

और यह तय हुआ की आगे से युद्धों में आम जनता स्त्री पुरुष बच्चे किसी कि भी हत्याएं नहीं की जाएंगी।

PLS SUBSCRIBE VARIOUSDETAILS

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

As you found this post useful...

Follow us on social media!

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?