पानीपत का द्वितीय युद्ध | पानीपत का द्वितीय युद्ध कब और किसके बीच हुआपानीपत का द्वितीय युद्ध | पानीपत का द्वितीय युद्ध कब और किसके बीच हुआ

पानीपत का द्वितीय युद्ध कब और किसके बीच हुआ

पानीपत का द्वितीय युद्ध – मुगल सम्राट हुमायूं की मृत्यु के बाद दिल्ली और उसके आसपास के इलाके पर अफगान शासक आदिलशाह के सेनापति हेमू का कब्जा हो चुका था।
जब हुमायूं की मृत्यु हुई तब उसका पुत्र अकबर पंजाब में था और वहां अफगानों विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहा था।
अकबर का राज्याभिषेक 1556 में 13 साल की उम्र में पंजाब के कलानौर में हुआ।

5 नवंबर 1556 को पानीपत का द्वितीय युद्ध अकबर और हेमू के बीच हुआ।
हेमू आदिलशाह का सेनापति था, आदिलशाह ने हेमू को मुगलो को खदेड़ने कि जिम्मेदारी सौंपी थी।

वास्तव में यह युद्ध हेमू और अकबर के सेनापति बैरम खां के बीच में हुआ था।
अपने जीवन के शुरुआती शासन काल में अकबर बैरम खान के संरक्षण में रहा था।

पानीपत के द्वितीय युद्ध के कारण

हेमू ने दिल्ली, आगरा, और संभल से मुगलों को खदेड़कर का संपूर्ण क्षेत्र अपने अधिकार में कर लिया जिससे मुगल आक्रोशित थे।
अकबर अपने पिता के खोए हुए सम्राज्य को वापिस हासिल करना चाहता था

जिस पर अफगान शासक आदिल शाह का कब्जा हो चुका था।
अकबर का सेनापति बेरम खां एक बहादुर योद्धा और सेनानायक था वह हेमू की बढ़ती शक्ति से चिंतित था।

यह भी पढ़े – पानीपत का प्रथम युद्ध | पानीपत का प्रथम युद्ध कब हुआ था | First Battle of Panipat

पानीपत के द्वितीय युद्ध के परिणाम

पानीपत के द्वितीय युद्ध में हेमू 50 हजार सवारो और 5000 हाथियों तथा एक शक्तिशाली तोपखाना लेकर युद्ध में उतरा था।
हेमू ने 22 लड़ाईयां लड़ी थी जिनमें से वह एक भी नहीं हारा था, आदिल शाह ने उसे विक्रमजीत की उपाधि देकर सेनापति बनाया था।

5 नवंबर 1556 को युद्ध के दौरान मुगलों के एक दस्ते ने हेमू के तोपखाने पर कब्जा कर लिया,

लेकिन फिर भी युद्ध में हेमू की जीत निश्चित दिखाई देने लगी।
मगर युद्ध के दौरान एक तीर हेमू की आंख में जाकर लगा जिससे हेमू बेहोश हो गया ,

सेना में अफवाह फैल गई की हेमू मेरा गया।
नेतृत्व के बिना अफगान सेना इधर उधर भागने लगी और मारी गई, हेमू को पकड़कर मारा डाला गया।
इस तरह पानीपत के द्वितीय युद्ध को अकबर ने जीत लिया और अफगानों की हार हुई।

पानीपत के द्वितीय युद्ध के परिणामस्वरूप मुगलों की स्थिति भारत में फिर मजबूत हो गई।
पानीपत के युद्ध को जीतने के पश्चात मुगलों ने सरलता से दिल्ली और आगरा पर फिर से अधिकार कर लिया।
मुगलों की शक्ति एवं अकबर के साम्राज्य का विस्तार हुआ।

पैसे कमाने के मुख्य 4 तरीके – https://youtu.be/kmr1OqumsKE

PLS SUBSCRIBE VARIOUS DETAILS

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

As you found this post useful...

Follow us on social media!

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?